Gridih News: पिता के सपने को पंख देगा स्कूल, संत पॉल्स ने प्रिंस राज को लिया गोद
गिरडीह, जुलाई 16 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। पिता का साया उठाने के बाद स्कूल परिवार बना सहारा। बगोदर के औंरा स्थित संत पॉल्स हाई स्कूल ने तिरला निवासी प्रिंस राज को गोद लेकर उसकी पढ़ाई-लिखाई की पूरी जिम्मेदारी उठाई है। प्रिंस राज के पिता स्व. लालचंद महतो की दुबई में मौत हो गई थी। शव अभी भी वहीं है। पिता के जाने के बाद घर की आर्थिक स्थिति डगमगा गई थी। गुरुवार को स्कूल के डायरेक्टर मो. हाफिज अंसारी तिरला पहुंचे। पंचायत के मुखिया सरिता साव और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में उन्होंने लिखित घोषणा की कि प्रिंस राज की 10वीं तक की पूरी शिक्षा का खर्चा स्कूल उठाएगा। इसके तहत निःशुल्क शिक्षा, गाड़ी किराया, पाठ्य सामग्री और यूनिफॉर्म भी स्कूल की ओर से दिया जाएगा। साथ ही परिजनों को आर्थिक सहयोग भी किया गया। यह भी पढ़ें- दुबई में मृत तिरला के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.