Gridih News: पिता की तेरहवीं के दिन ही बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत
गिरडीह, सितम्बर 27 -- Gridih News: बिरनी। बिरनी प्रखंड के गारागुरो के पास शुक्रवार की देर शाम सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर से छोटलाल यादव (46) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसी रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत पर शनिवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी बाइक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोवाड़-कोडरमा मुख्य मार्ग को करीब चार घंटे तक जाम रखा। ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय ने तीन दिनों के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम हटवाया। जानकारी के अनुसार गारागुरो निवासी छोटलाल यादव के पिता की शुक्रवार को तेरहवीं थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर शाम वह शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान गिरिडीह की ओर से तेज गति से आ रही अपाची बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.