Gridih News: पिकअप वाहन पलटा, बाल-बाल बचे चालक
गिरडीह, अक्टूबर 5 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां पावर हाउस से आगे रविवार को एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खेत में पलट गया। हादसे में वाहन चालक बाल-बाल बच गये। बताया जाता है कि पिकअप वाहन तिसरी की ओर से गावां आ रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन का एक टायर खुल गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा पलटा। वाहन के अनियंत्रित होते ही चालक ने नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। दुर्घटना के बाद जेसीबी की मदद से वाहन को खेत से बाहर निकाला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.