गिरडीह, जुलाई 2 -- Gridih News: खोरीमहुआ। घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र अंतर्गत ढाकोसारण मौजा की भूमि पर जेसीबी लगाकर कार्य किए जाने से विवाद गहरा गया है। एक ओर ग्रामीणों ने सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे और अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा की मांग की है, वहीं दूसरी ओर एक व्यक्ति ने अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ को आवेदन देकर दावा किया है कि विवादित भूमि उसकी पुश्तैनी संपत्ति है और उस पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के बाद प्रशासन के समक्ष निष्पक्ष जांच और सीमांकन की चुनौती खड़ी हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2012 में क्षेत्र की बिजली समस्या के समाधान के लिए ढाकोसारण मौजा में 5 एकड़ 83 डिसमिल भूमि में से 2 एकड़ 83 डिसमिल भूमि पर विद्युत विभाग को पावर हाउस निर्माण की स्वीकृति द...