Gridih News: पावर सब-स्टेशन से महज 500 मीटर दूर, फिर भी लंबे फीडर लाइन से ग्रामीण परेशान
गिरडीह, अगस्त 23 -- Gridih News: जमुआ। जमुआ प्रखंड के सेवईटांड़ गांव के ग्रामीणों ने बिजली की समस्या को लेकर गांव के ट्रांसफार्मर को टाउन फीडर से जोड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि उनका गांव जमुआ पावर सब स्टेशन से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है, इसके बावजूद उन्हें लंबे झारखंडी फीडर लाइन से जोड़ा गया है। ग्रामीणों के अनुसार, फीडर में आए दिन सिंगल फेज और ब्रेकडाउन की समस्या बनी रहती है। इससे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ घरेलू एवं अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित होते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पूर्व में जेई से मौखिक रूप से बातचीत कर ट्रांसफार्मर को टाउन फीडर से जोड़ने का आग्रह किया गया था। उस समय आश्वासन भी मिला, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। इधर इस संदर्भ में जमुआ प्रमुख श्रीमती मिष्ठू देवी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.