गिरडीह, अक्टूबर 9 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। पारसनाथ कॉलेज इसरी बाजार में गुरुवार को गृह विज्ञान विभाग के तत्वावधान में डिजिटल युग में युवाओं का पारिवारिक एवं सामाजिक प्रभाव विषय पर संगोष्ठी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि घाघरा साइंस कॉलेज, घाघरा-बगोदर की गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सीमा कुमारी और प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रो. सीमा कुमारी ने कहा कि डिजिटल माध्यम युवाओं को शिक्षा, रोजगार और वैश्विक स्तर पर संवाद के अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। वहीं, अनियंत्रित उपयोग व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक जीवन को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने युवाओं से डिजिटल संसाधनों का संतुलित, सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Samasti...