Gridih News: पारा शिक्षक के पुत्र ने नीट में मारी बाजी, ग्रामीणों में खुशी की लहर
गिरडीह, जुलाई 19 -- Gridih News: जमुआ प्रखंड के फतहा गांव निवासी पारा शिक्षक शम्सुद्दीन अंसारी के पुत्र परवेज आलम ने नीट-यूजी परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गुरुवार को घोषित परिणाम में परवेज ने 576 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक 19,986 हासिल की। परवेज की प्रारंभिक शिक्षा डॉ. भाभा पब्लिक स्कूल, राजधनवार तथा इंटरमीडिएट की पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर, गिरिडीह से हुई। उनकी सफलता में चाचा सलीम अंसारी का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग रहा। परवेज की उपलब्धि पर फतहा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। पंचायत की मुखिया रसीदन खातून, प्लस टू उच्च विद्यालय दुम्मा के प्रिंसिपल बिनोद वर्मा मो. इम्तियाज अंसारी, साबिर अंसारी, नितेश विश्वकर्मा,नियामत अंसारी भिखारी राम, जीबलाल यादव, दुरैता मुखिया प्रदीप सिंह, समाजसेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.