गिरडीह, अक्टूबर 29 -- Gridih News: पीरटांड़। पारसनाथ (मरांग बुरु) की पवित्र भूमि पर आगामी 4 और 5 नवंबर को दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संथाल आदिवासी धर्म महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मरांग बुरु बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आयोजित होने वाले इस भव्य महासम्मेलन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस महासम्मेलन में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शामिल होने की प्रबल संभावना है। आयोजन समिति की ओर से मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। मोर्चा के जिला अध्यक्ष महावीर मुर्मू ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 5 नवंबर को कार्यक्रम में शिरकत करने की सहमति दे दी है। मुख्यमंत्री के आगमन की खबर से समाज और आयोजकों में खासा उत्साह है। 1,300 प्रतिनिधियों समेत हजारों श्रद्धालुओं का होगा जुटान यह भी पढ़ें- Gridih News: मरा...