Gridih News: पारसनाथ: हरियाली और झरनों के बीच उमड़ रहे श्रद्धालु
गिरडीह, सितम्बर 29 -- Gridih News: पीरटांड़। बरसात के बाद विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल पारसनाथ पहाड़ की प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर पहुंच गई है। बारिश से धुले पहाड़ पर चारों ओर फैली घनी हरियाली, बादलों के झुंड से अठखेलियां करती पर्वत चोटियां और ढलानों से नीचे उतरते प्राकृतिक झरने श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इन दिनों देश के विभिन्न प्रांतों से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री मधुबन पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु धार्मिक आस्था के साथ पारसनाथ पर्वत की वंदना कर रहे हैं। हरे-भरे पहाड़ का यह मनोरम दृश्य तीर्थयात्रियों को आध्यात्मिक अनुभूति के साथ-साथ प्रकृति के करीब आने का अनूठा अवसर भी प्रदान कर रहा है। वनस्पतियों में आई नई जान, कल-कल बह रहे गंधर्व व सीता नाला यह भी पढ़ें- बारिश से पारसनाथ के धुले पहाड़ पर चारों ओर फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.