Gridih News: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत
गिरडीह, अक्टूबर 8 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के महुआर पंचायत स्थित धरतीशरण गांव में गुरुवार शाम पानी से भरे गड्ढे में गिरने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान तनवीर अंसारी के पुत्र कुर्बान अंसारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम की मौत से माता-पिता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि बच्चा खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे के पास चला गया था। इसी दौरान पांव फिसलने से वह गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र चौधरी और बेंगाबाद थाना के एएसआई अशोक कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: पाथरभांगा में गड्ढे में डूबने से मासुम बच्चे की हुई मौत जनप्रतिनिधियों ने शोकाकुल परिवार का ढांढस बंधाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.