गिरडीह, जुलाई 31 -- Gridih News: सरिया। नगर पंचायत बड़की सरिया में जलापूर्ति पाइपलाइन निर्माण कार्य के दौरान बरती जा रही घोर लापरवाही से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क पर मिट्टी को यूं ही छोड़ दिया गया है, जो बारिश के बाद पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। इस बदहाली के कारण प्रतिदिन बाइक सवार, साइकिल चालक, स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग फिसलकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। स्थिति अत्यंत चिंताजनक और गंभीर बनी हुई है। इस मामले को लेकर संजय राज ने संबंधित विभाग और ठेकेदार की लापरवाही पर कड़ा रोष जताया है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि सड़क पर जमा कीचड़ की तुरंत सफाई कर मार्ग को आवागमन योग्य और सुरक्षित बनाया जाए। निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए...