गिरडीह, अगस्त 24 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड में मेरा विद्यालय निपुण एवं मैं भी निपुण 2.0 कार्यक्रम के तहत विद्यालय का मूल्यांकन एवं छात्रों के आकलन को लेकर सोमवार को पांच विद्यालयों का प्रथम चरण में मूल्यांकन किया गया। इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय निचली धनवार, उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय तारानाखो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहनाडीह और उत्क्रमित मध्य विद्यालय महेशमरवा में किया गया। इन विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों का आंकलन 13 संकेतों के आधार पर किया गया, जिसमें प्रिंट रिच, टीएलएम, एफएलएन, समय निर्धारण बाल साहित्य का उपयोग, प्रधानाध्यापक की भागीदारी एसएमसी बाल संसद सामुदायिक सहभागिता इत्यादि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय निचली धनवार में मूल्यांकनकर्ता शिक्षक कालेश्वर प्रसाद कमल द्वारा 25 बच्चों का आंकलन किया ...