Gridih News: पांच माह से नहीं मिली राशि, अतिरिक्त पोषाहार की राशि से चल रहा एमडीएम
गिरडीह, अगस्त 27 -- Gridih News: अजय सिंह गिरिडीह। जिले के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के संचालन पर आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले करीब पांच माह (अप्रैल) से एमडीएम मद की राशि का भुगतान नहीं होने के कारण कई स्कूलों में भोजन संचालन प्रभावित हो गया है। कुछ विद्यालयों में अतिरिक्त पोषाहार मद में मिलने वाली राशि से किसी तरह एमडीएम का संचालन किया जा रहा है, जबकि कई स्कूलों में एमडीएम बंद होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
सरकार की ओर से निर्धारित राशि एमडीएम संचालन के लिए सरकार की ओर से कुकिंग कॉस्ट की राशि निर्धारित है। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के लिए प्रति बच्चा 6.78 रुपये तथा कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के लिए प्रति बच्चा 10.17 रुपये कुकिंग कॉस्ट निर्धारित है। वहीं, अतिरिक्त पोषाहार के तहत बच्चों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.