Gridih News: पांच महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशानी बढ़ी
गिरडीह, अक्टूबर 30 -- Gridih News: देवरी। देवरी प्रखंड के कुल 27 पंचायतों में रहनेवाले विभिन्न प्रकार के कुल 24000 पेंशनधारियों को पिछले पांच महीनों से पेंशन की राशि का भुगतान नहीं हो सका है। जिससे गरीब, विधवा, नि: शक्त भत्ता, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन तथा सर्वजन पेंशन योजना के लाभार्थियों को जीवन-यापन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में बताया कि देवरी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में रहनेवाले राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, स्वामी विवेकानंद नि: शक्त भत्ता, विधवा पेंशन तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि लाभुकों को पांच माह से पेंशन की राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। इस संबंध में बीडीओ केबी कच्छप ने गुरुवार को बताया कि आवंटन के अभाव में लाभुकों को पेंशन की राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है। आवंटन प्राप्त होते ही सभी लाभुकों के बैंक ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.