गिरडीह, अगस्त 26 -- Gridih News: पीरटांड़। पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज स्थित ऐतिहासिक श्री बंशीधर मंदिर में सोमवार से पांच दिवसीय झूलन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। लगभग साढ़े छह सौ वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा के अनुसार श्रावण शुक्ल एकादशी से पूर्णिमा तक झूलन महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाता है। महोत्सव के आयोजन से मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। मंदिर के महंत पंडित शिशिर कुमार भक्त ने बताया कि झूलन महोत्सव की शुरुआत एकादशी की रात जागरण के साथ हुई। इसका समापन पूर्णिमा की रात जागरण के साथ होगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन रात आठ बजे से ग्यारह बजे तक भगवान श्री बंशीधर जी महाराज को अपने सिंहासन से उतारकर झूले पर विराजमान किया जाता है। यह भी पढ़ें- Purnia News: मधुबनी बड़ी ठाकुरबाड़ी में झूलन ...