गिरडीह, अगस्त 18 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। पहले धोखा देकर शादी कराई गई और अब उसके बाद विवाहिता को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है। यह मामला रामगढ़ जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के बनगड्डा से संबंधित है। बनगड्डा विवाहिता का ससुराल है जबकि मायके गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकदोनी खुर्द है। ससुराल से निकाले जाने के बाद से विवाहिता अपने बच्चे के साथ मायके में रह रही है। इस संबंध में विवाहिता रूपा कुमारी पति कुणाल कुमार की शिकायत पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी में पति कुणाल कुमार, सास मीना देवी, ससुर जगरनाथ रजक, जेठानी प्रिया कुमारी एवं भैंसूर अनिल कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है。

क्या है मामला विवाहिता रूपा का कहना है कि उसकी शादी कुणाल कुमार के...