गिरडीह, नवम्बर 3 -- Gridih News: पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल परिसर से आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बतला दें कि सोमवार शाम पीरटांड़ प्रखण्ड मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय में अचानक आग लगने से सनसनी फैल गई। आगलगी की घटना में विभाग से जुड़े दस्तावेज जलने की बात बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ के बीडीओ तथा थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। अचा...