गिरडीह, नवम्बर 10 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। जहां इंसानों के इलाज के लिए आलीशान अस्पताल बन गए, वहां बेजुबान पशुओं के इलाज के लिए आज तक एक अदद भवन तक नहीं बन सका। बेंगाबाद में पशु चिकित्सालय का हाल बदहाल है। वर्षों पुराने भवन की स्थिति जर्जर हो चुकी है। विभाग के पास अपना अस्पताल भवन नहीं रहने से प्रखंड परिसर में बने कैंटीन में अस्पताल का संचालन हो रहा है। लंबे समय बीत जाने के बाद भी पशु चिकित्सा विभाग के पास अपना अस्पताल भवन नहीं है। जिससे विभाग को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि विभाग से उपलब्ध कराई गई दवा रखने के लिए स्टोर रूम तक नहीं है। विभाग की इस व्यवस्था से पशुओं के इलाज की सहजता का अनुमान लगाया जा सकता है। बताया जाता है कि बेंगाबाद प्रखंड परिसर में पशु चिकित्सालय की स्थापना के बाद से लेकर अब तक नए पशु चि...