Gridih News: पर्व-त्योहर पर थाना प्रभारियों से सतर्कता बरतने का निर्देश
गिरडीह, नवम्बर 3 -- Gridih News: जमुआ। जमुआ थाना स्थित इंस्पेक्टर कार्यालय में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास ने की। बैठक में जमुआ, हीरोडीह, घोड़थंभा, धनवार, परसन और नवडीहा थाना के प्रभारी शामिल हुए। बैठक में इंस्पेक्टर ने सभी थाना क्षेत्रों में प्रतिवेदित एवं निष्पादित कांडों की बारी-बारी से समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने तथा अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आगामी दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। पर्व के दौरान बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित करने को कहा। यह भी पढ़ें- Munger News: पूजा समितियों के लिए लाइसेंस लेन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.