गिरडीह, अगस्त 4 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीडीसी स्मृता कुमारी ने सोमवार को अपने चैंबर में खेल एवं पर्यटन विभाग से संचालित योजनाओं-विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें। उन्होंने जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर विकास कार्य, साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत संरचनाओं के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि पर्यटन स्थलों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से न केवल पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने खेल सामग्री का समयबद्ध वितरण, निर्माणाधीन फुटबॉल स्टेडियमों एवं अन्य खेल अवसंरचनाओं के कार्यों में गति लाने के...