Gridih News: पपरवाटांड़ में एक ही रात दो दुकान में चोरी
गिरडीह, नवम्बर 7 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पपरवाटांड़ में एक ही रात दो दुकान में चोरी की घटना घटी है। एक चोरी की घटना महेशलुंडी निवासी सिम्पल कुमार की दुकान में हुई। उनकी पपरवाटांड़ चौक पर फास्ट-फूड एवं स्नेक्स की दुकान है। रोज की तरह गुरूवार की रात सिम्पल अपनी दुकान बंद कर घर गया था। शुक्रवार की सुबह 11 बजे जब उन्होंने दुकान खोली तो देखा कि दुकान की छत का एस्बेस्टर शीट टूटा हुआ है और दुकान का सारा सामान गायब है। सिम्पल के अनुसार 08 हजार रुपए नकद एवं 45 हजार रुपए के सामान की चोरी हुई है। इसी प्रकार एक अन्य चोरी की घटना महेशलुंडी निवासी अर्जुन मंडल की दुकान में हुई है। अर्जुन का पपरवाटांड़ चौक पर ही मुर्गा दुकान है। शुक्रवार सुबह 11 बजे जब वह दुकान खोलने आया तो देखा कि दुकान की छत का एस्बेस्टर शीट टूटा हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.