Gridih News: पथराटांड़ के पास डस्ट लदा हाइवा पलटा, हताहत नहीं
गिरडीह, सितम्बर 21 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के जमुआ-देवघर रोड पर पथराटांड़ गांव के पास सोमवार को डस्ट (फ्लाई ऐश) लदा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में हाइवा चालक कोडरमा थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव निवासी सिकंदर यादव घायल हो गए। इस संबंध में दुर्घटनाग्रस्त हाइवा संख्या जेएच 05 डीएस 8312 के चालक सिकंदर यादव ने बताया कि पीपीटीएस प्लांट कोडरमा में डस्ट (फ्लाई ऐश) लादकर देवघर जा रहे थे। इसी क्रम में पथराटांड़ गांव के पास एक बाइक चालक द्वारा अचानक चकमा देने के बाद हाइवा का संतुलन बिगड़ गया। जिससे अनियंत्रित होकर हाइवा सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त होकर बीच सड़क पर पलट गया। हाइवा सड़क पर पलट जाने से मुख्य मार्ग वन - वे हो गया। जिससे जमुआ - चकाई मुख्य मार्ग पर कुछ देर तक आवागमन प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.