गिरडीह, अक्टूबर 29 -- Gridih News: बेंगाबाद। वन संपदा की सुरक्षा के साथ ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने के लिए वन विभाग ने नई पहल शुरू की है। खुरचुट्टा वन प्रक्षेत्र में ग्राम वन प्रबंधन समितियों के माध्यम से पत्तल निर्माण को रोजगार का साधन बनाया जा रहा है। इसके लिए वन विभाग ने 10 ग्राम वन प्रबंधन समितियों का चयन किया है। इनमें बेंगाबाद प्रखंड की आठ और गांडेय प्रखंड की दो समितियां शामिल हैं। खुरचुट्टा वन प्रक्षेत्र के रेंजर एसके रवि ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के साथ वन संपदा पर निर्भरता को संतुलित करना है। इसके तहत विभाग की ओर से पत्तल कटिंग और सिलाई मशीन निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: संघर्ष के बाद लोरम्बा के ग्रामीणों को मिला 1134 एकड़ जंगल का पट्टा साथ ही पत्तल निर्माण के...