Gridih News: पढ़ाई के साथ खेती कर एमसीए के छात्र दीपक कर रहा कमाई
गिरडीह, जुलाई 21 -- Gridih News: धर्मेन्द्र पाठक बगोदर। बगोदर प्रखंड के अड़वारा पंचायत अंतर्गत बरवाडीह के दीपक कुमार आज युवाओं के लिए मिसाल बन गए हैं। एक तरफ वे एमसीए की पढ़ाई कर रहे हैं तो दूसरी तरफ अपने खेतों में पसीना बहाकर खेती से अच्छी कमाई भी कर रहे हैं। दीपक ने बताया कि खेती की प्रेरणा उन्हें छत्तीसगढ़ में मिली थी। वहां की आधुनिक खेती देखकर उन्होंने ठान लिया कि गांव लौटकर बंजर जमीन को भी उपजाऊ बनाएंगे। वापस आकर उन्होंने गांव की बंजर भूमि को चुना।आज दीपक साढ़े तीन एकड़ में ग्राफ्टेड बैंगन और टमाटर की खेती कर रहे हैं। बारिश के मौसम में फसलें फलने-फूलने लगी हैं और स्थानीय बाजार में थोक भाव में बिक्री भी हो रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ से 25 सौ बैंगन और 15 सौ टमाटर के पौधे 12 रुपये प्रति पौधा के हिसाब से मंगाए थे। बताया कि ग्राफ्टेड विधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.