Gridih News: पटेल नगर में बंद घर से 6 लाख के जेवरात की चोरी
गिरडीह, जुलाई 10 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पटेल नगर में एक बंद घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने घर से छह लाख रुपए के जेवरात एवं 12 हजार रुपए नकद की चोरी की है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में पटेल नगर निवासी अमित कुमार राय की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। अमित का कहना है कि 06 जुलाई 2026 के दोपहर तीन बजे उसके घर के सभी परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने नोढिया चकाई गये थे। 08 जुलाई 2026 को दिन के लगभग 11 बजे वे लोग वापस घर आये तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला लगा हुआ था एवं छत के सीड़ी का लोहा गेट कबाड़ा हुआ था। साथ ही घर के अंदर गली का लोहा गेट का हैंडल कबाड़ा हुआ था। जब घर के अंदर कमरा में गये तो देखा कि ट्रंक में रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.