Gridih News: पटेल नगर के कई घरों में घुसा बारिश का पानी
गिरडीह, सितम्बर 2 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में सोमवार-मंगलवार को खूब मूसलाधार बारिश हुई। इससे शहर के अंदर वार्ड नंबर 11 स्थित सिहोडीह पटेल नगर की जिंदगी कई घंटे तक कैद रही। बारिश का पानी लोगों के घरों में घूस रहा। निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने से लोग पलंग के ऊपर एवं छत पर रहकर दिन गुजारे। जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर स्कूल जानेवाले छोटे-छोटे बच्चों को जलजमाव के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। इसी तरह की हालत अन्य इलाकों में रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलजमाव और नाली की समस्या लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई है। गंदे पानी के कारण इलाके में दुर्गंध और बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। लोगों ने नगर निगम से तत्काल नाली की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.