Gridih News: पटरी पार करने के दौरान इंजन दिखा तो जान बचाकर वापस भागी छात्रा
गिरडीह, जुलाई 7 -- Gridih News: बेंगाबाद। मामूली बारिश से ही महेशमुंडा रेलवे अंडरपास में जलजमाव हो गया है। इससे स्कूली छात्र आज भी जान जोखिम में डालकर रेल लाइन पार करने को मजबूर हैं। मंगलवार सुबह तो हादसा होते-होते बचा, जब एक स्कूली छात्रा तेज रफ्तार पैसेंजर ट्रेन के आगे से लाइन पार करने लगी। इंजन सामने देख वह पीछे भागी, वरना बड़ी दुर्घटना तय थी। रेलवे ने महीनों पहले जलजमाव दूर करने का वादा किया था, पर जमीनी हकीकत पूर्व जैसी बनी हुई है। स्पष्ट है कि महेशमुंडा रेलवे अंडरपास के रास्ते में जलजमाव ने रेल विभाग के तमाम दावों की पोल खोल दी है। अंडरपास से गुजरने की जगह न होने के कारण निर्मला कन्या उच्च विद्यालय समेत आसपास के स्कूली छात्र-छात्राएं आज भी रेल लाइन पार कर और मालगाड़ी के डिब्बों के नीचे से निकलकर स्कूल जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Gangap...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.