गिरडीह, सितम्बर 30 -- Gridih News: बुधवार को उत्क्रमित 2 उच्च विद्यालय शहरपुरा में पखवाड़ा समापन के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सुलेख प्रतियोगिता में कक्षा 10 की चाहत कुमारी ने प्रथम, कक्षा 9 की सृष्टि कुमारी ने द्वितीय और कक्षा 10 की सृष्टि कुमारी वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में ज्योति कुमारी (कक्षा 9) प्रथम, राधा वर्मा (कक्षा 8) द्वितीय और संजना वर्मा (कक्षा 8) तृतीय रहीं। कविता वाचन प्रतियोगिता में संजना वर्मा (कक्षा 8) ने प्रथम, राधा वर्मा (कक्षा 8) ने द्वितीय और मनीषा वर्मा (कक्षा 9) ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में राधिका कुमारी (कक्...