गिरडीह, अक्टूबर 17 -- Gridih News: पीरटांड़, प्रतिनिधि। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया शनिवार को जैन धर्म के विश्वप्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री सम्मेदशिखरजी (पारसनाथ पर्वत) की यात्रा कर 24 तीर्थंकरों के टोंक का दर्शन-वंदन किया। राज्यपाल अपने परिवार के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डोली के सहारे पर्वत की करीब 27 किलोमीटर लंबी वंदना यात्रा पर निकले। इस दौरान उन्होंने पर्वत पर स्थित सभी 24 तीर्थंकरों के निर्वाण स्थलों पर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक मत्था टेका और पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने लगभग 12 घंटे में सम्मेदशिखर की कठिन वंदना यात्रा पूरी की। बताया जाता है कि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया सम्मेदशिखर पर्वत वंदना को लेकर शुक्रवार को मधुबन पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- Gridih News: पंजाब के राज्यपाल परिवार के साथ रेल से पहुंचे शनिवार को कड़ी सुरक्ष...