Gridih News: पंचों के सामने दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत पांच घायल
गिरडीह, जुलाई 12 -- Gridih News: तिसरी। तिसरी थाना क्षेत्र के खोटो निमाडीह में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर अपने ही गोतिया के दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठियां चली। जिससे दोनों पक्षों के एक महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का तिसरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज किया गया। इस सम्बन्ध में बताया गया कि एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष की जमीन से बरसात का पानी अपने खेत में ले जाना चाह रहे थे। जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध करते हुए अपनी जमीन से होकर जंगल का पानी ले जाने से रोक दिया। इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई। लेकिन बात नहीं बनी और दोनों पक्षों के लोग अपनी बात मनवाने पर अड़े रहे। एक पक्ष के लोग दूसरे की जमीन से बरसात का पानी पास करने पर अड़े थे तो दूसरे पक्ष के लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.