गिरडीह, अक्टूबर 22 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के चरघरा पंचायत अंतर्गत गिधियो गांव के छाताटांड़ टोला में दिनदहाड़े घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और नकदी-जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। चरघरा पंचायत की पंस सदस्य सोनिया देवी ने पांच लोगों पर घर में जबरन घुसकर उनके 12 वर्षीय बेटे के साथ मारपीट करने, घरेलू सामान क्षतिग्रस्त करने तथा सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने जमुआ थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घर में अकेला था 12 वर्षीय बेटा : थाना प्रभारी को दिए आवेदन के अनुसार, घटना 20 अक्टूबर की दोपहर करीब दो बजे की है। उस समय सोनिया देवी और उनके पति गोविंद मांझी घर पर मौजूद नहीं थे। उनका 12 वर्षीय बे...