Gridih News: पंचायत में देशी कट्टा लहराया, पुलिस ने किया जब्त
गिरडीह, अक्टूबर 5 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कर्णपुरा पंचायत स्थित बिजलीबथान गांव में पुलिस ने नरेश वर्मा पिता हरि महतो के घर से एक देशी कट्टा बरामद किया है। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कट्टा जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, नरेश वर्मा और उसकी पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर गांव में रविवार को पंचायत हो रही थी।
पंचायत में विवाद पंचायत में नरेश की पत्नी नीतू कुमारी के मायके मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बजटो पंचायत स्थित चेंगरबासा से परिजन भी पहुंचे थे। आरोप है कि पंचायत के बाद नरेश ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर दी। तैश में आकर कथित तौर पर वह घर के अंदर अलमारी से देशी कट्टा निकाल लाया और पंचायत में ही लहराने लगा। इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.