गिरडीह, अक्टूबर 28 -- गांवों में पंचायत चुनाव की चर्चाएं तेज Gridih News: जमुआ प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भले ही अब तक कोई खास सुगबुगाहट नहीं दिख रही हो, लेकिन गांवों की चौपालों पर चुनावी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। संभावित प्रत्याशी अभी से अपनी जमीन मजबूत करने में जुट गए हैं। कोई लोगों से मेल-मिलाप बढ़ा रहा है तो कोई विभिन्न आयोजनों के बहाने अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। दुर्गा पूजा के दौरान विभिन्न पंडालों में संभावित प्रत्याशियों की ओर से लगाए गए बड़े-बड़े पोस्टर और होर्डिंग भी इस चुनावी तैयारी की गवाही दे रहे हैं। पंचायत चुनाव कब होगा, निर्धारित समय पर होगा या नहीं, इसे लेकर भले ही तस्वीर साफ नहीं है, लेकिन चुनाव लड़ने की मंशा रखने वाले लोग अपनी तैयारियों में पीछे नहीं रहना चाहते। गांवों में चाय क...