Gridih News: पंचायत चुनाव और एसआईआर को लेकर निर्देश
गिरडीह, अगस्त 18 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को पार्टी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष सतीश केडिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन सृजन की प्रगति रिपोर्ट सभी प्रखंड अध्यक्षों और संबंधित जिला पदाधिकारियों से ली गई। बैठक में एसआईआर में हुई त्रुटियों, कटे हुए नामों को लेकर दावा-आपत्ति और नए नाम जुड़वाने के संबंध में कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए। पदाधिकारियों से कहा गया कि मतदाता सूची में गड़बड़ियों को चिन्हित कर समय पर आपत्ति दर्ज कराएं। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिलाध्यक्ष केडिया ने सभी प्रखंड अध्यक्षों और पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले की हर पंचायत में चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं की सूची एक सप्ताह के भीतर जिला कार्यालय में जमा करें। सतीश केडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.