Gridih News: पंचायत चुनाव आते ही जनप्रतिनिधियों के प्रति उठने लगे हैं सवाल
गिरडीह, जुलाई 6 -- Gridih News: हीरोडीह, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली को लेकर लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है। पंचायत वासियों का आरोप है कि अधिकांश जनप्रतिनिधि केवल चुनावी मौसम में ही सक्रिय दिखाई देते हैं। जैसे बरसात शुरू होते ही लंबे समय तक छिपे रहने वाले मेढ़क बाहर निकलकर टर्र-टर्र करने लगते हैं, उसी प्रकार पंचायत या विधानसभा चुनाव की आहट मिलते ही जनप्रतिनिधि भी गांव-गांव पहुंचकर जनता के बीच सक्रियता दिखाने लगते हैं। अब अगले साल पंचायत चुनाव होना है। ऐसे में जनप्रतिनिधि के प्रति सवाल उठने लगे है। लोगों का कहना है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि विकास, सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर बड़े-बड़े वादे करते हैं। हर घर तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनने का भरोसा दिलात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.