Gridih News: पंचायतों में बने शौचालय के बंद रहने से लोग परेशान
गिरडीह, नवम्बर 28 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन एवं 15वीं वित्त मद से गांवों और चौक चौराहों पर लाखों की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया था परंतु यह शौचालय सिर्फ उद्घाटन के दिन तक ही चला। उसके अगले दिन से शौचालय में ताला लगा दिया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधि बताते हैं कि शौचालय नहीं खुलने का कारण यह है कि निर्माण के समय शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं की गई थी। हालांकि पानी के लिए टंकी एवं नल लगा दिया गया था परंतु बोरिंग और मोटर लगाया ही नहीं गया। उद्घाटन के समय लगी टंकी में डीजल पंप से पानी भरकर नल चालू कर दिया गया था। उसके बाद कहां टंकी उड़ गयी किसी को नहीं पता। नल और पाइप भी गायब हो गये।
पंचायत कपिलो का सामुदायिक शौचालय केस: 1 राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित पंचायत कपिलो में बना सामुदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.