गिरडीह, सितम्बर 22 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के घुठिया गांव में एक 21 वर्षीय विवाहित युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रोहित तुरी के रूप में हुई है। उसका एक मासूम बच्चा भी है। घटना सोमवार शाम की है। बताया जाता है कि रोहित ने अपने घर के कमरे में पंखे के सहारे रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की नजर पड़ते ही उसे फंदे से उतारकर बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सक के नहीं मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर चिकित्सक पहुंचे और जांच की, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। हंगामे की सूचना पर बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक ने आत्मह...