Gridih News: नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख रुपए की ठगी, एक गिरफ्तार
गिरडीह, सितम्बर 1 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। संगठित गैंग बनाकर नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख रुपए की ठगी किए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में नगर थाना में नगीना सिंह रोड निवासी सुजीत बनर्जी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी में नगर थाना क्षेत्र के गार्डेना गली निवासी शुभो सेन गुप्ता एवं उसका भाई सुमंतो सेन गुप्ता एवं रांची जिले के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज निवासी संजीव जायसवाल को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। नगर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी सुमंतो सेन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सोमवार को पुलिस ने सुमंतो सेन गुप्ता को अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। वहीं दो अन्य आरोपी शुभो सेन गुप्ता तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.