Gridih News: नौकरानी ले उड़ी नकदी व जेवर
गिरडीह, अक्टूबर 30 -- Gridih News: गिरिडीह। पचंबा थाना क्षेत्र के 28 नंबर भंडारीडीह निवासी सरजू महथा के घर से 45 हजार रुपए नकद एवं एक जोड़ा कानबाली तथा एक जोड़ी पायल चोरी हो गयी है। आशंका है कि चोरी उनकी नौकरानी ने की है। नौकरानी खुखरा थाना क्षेत्र के खुखरा की रहनेवाली है। नौकरानी 14 अक्तूबर को सरजू महथा के घर से अपने गांव गयी थी। नकदी व जेवरात अलमारी से चोरी की गई है। नौकरानी के गांव जाने के बाद सरजू को चोरी होने का पता चला। इसके बाद सरजू खुखरा गये और नौकरानी तथा उसके परिजनों से मिलकर चोरी हुए सामान वापस करने का अनुरोध किया परंतु बात नहीं बनी। नौकरानी एक विधवा महिला है। इस संबंध में गुरूवार को पचंबा थाना में लिखित शिकायत की गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.