Gridih News: नेशनल हाईवे के बीच फन उठाए बैठा था सांप
गिरडीह, जुलाई 14 -- Gridih News: बगोदर। बगोदर प्रखंड के जरमुने पश्चिमी पंचायत अंतर्गत ग्राम सोनतुरपी में नेशनल हाईवे पर सोमवार रात फॉरेस्ट ऑफिस के पास भुनु मंडल के होटल के सामने हाईवे के बीचों-बीच एक सांप देखा गया। सांप को सड़क के बीच फन उठाए बैठा देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों से जानकारी मिलते ही वार्ड सदस्य राजू पांडेय तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सबसे पहले फॉरेस्ट पदाधिकारी को सूचना दी। रात में नेशनल हाईवे पर वाहनों की तेज रफ्तार को देखते हुए हादसे की आशंका जताई गई। इसके बाद बगोदर पुलिस प्रशासन को भी सूचना दी गई, ताकि कुछ समय के लिए यातायात को रोका जा सके। सूचना मिलते ही फॉरेस्ट विभाग की टीम, बगोदर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुछ देर के लिए हाईवे पर वाहनों को रोका। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.