गिरडीह, नवम्बर 19 -- Gridih News: गिरिडीह। जिले के धनवार थाना क्षेत्र में स्थित यूको बैंक राजधनवार शाखा में भीषण डाका डालने वाले अपराधी पड़ोसी देश नेपाल में अंडरग्राउंड हो गये हैं। वहीं इस डकैती कांड की जांच देश की राजधानी दिल्ली एवं भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल तक पहुंच चुकी है। पटना, वैशाली, दिल्ली, कानुपर के बाद अब पुलिस जांच रक्सौल में चल रहा है। लूटे गये पांच करोड़ का सोना एवं 11.50 लाख रूपये की बरामदगी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। 05 नवंबर 2026 को हुई इस भीषण डकैती की घटना ने गिरिडीह पुलिस की नींद उड़ा दी है। एसपी डॉ बिमल कुमार फरार अपराधियों की धर पकड़ एवं लूटे गये सोना एवं रूपये की बरामदगी के लिए माथापच्ची कर रहे हैं। पुलिस का दावा है कि इस डकैती कांड में शामिल सभी अपराधियों को चिन्हित व पहचान कर लिया गया है और लगातार गिरिडी...