गिरडीह, जुलाई 29 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। रोटरी गिरिडीह द्वारा संचालित रोटरी आई चेकअप वैन के माध्यम से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 145 स्कूली बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया। जांच के दौरान कई बच्चों में नेत्र संबंधी समस्याएं पाई गईं। चिकित्सकों द्वारा उन्हें चश्मा लगाने की सलाह दी गई। सोमवार को हुए शिविर के सफल आयोजन में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष अमित गुप्ता, सचिव मनीष वर्णवाल, शिविर संयोजक मनीष तर्वे, पीडीजी शिव प्रकाश बगड़िया, डॉ. तारकनाथ देव सहित रोटरी नेत्र चिकित्सालय के कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रोटरी गिरिडीह ने कहा कि आगे भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से बच्चों को समय पर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जाती रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...