गिरडीह, जुलाई 29 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के बुधुडीह और मोहदा मोड़ बाजार में परिवार नियोजन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ परिवार का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन द लीड फाउंडेशन के कलाकारों के द्वारा किया गया। इस क्रम में कलाकारों ने गीत-संगीत, हास्य-व्यंग्य, रोचक संवाद एवं प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से स्थानीय लोगों को परिवार नियोजन के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान प्रमुखता से "छोटा परिवार, खुशियों का आधार" का संदेश दिया गया। नुक्कड नाटक में परिवार की रोजमर्रा की परिस्थितियों को रोचक ढंग से प्रस्तुत करते हुए यह समझाने का प्रयास किया गया कि परिवार की खुशहाली केवल आय पर निर्भर नहीं करती, बल्कि परिवार का बेहतर स्वास्थ्य, बच्चों की अच्छी शिक्षा एवं पोषण और भविष्य क...