गिरडीह, सितम्बर 5 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के गोपालडीह गांव की बेटी रितिका राज ने नीट यूजी 2026 में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। रितिका को रिम्स रांची में अनारक्षित कोटे से एमबीबीएस में दाखिला मिला है। रितिका ने नीट यूजी 2026 में 599 अंक प्राप्त की थी। उनकी ऑल इंडिया रैंक 10320 और कैटेगरी रैंक 4605 है। रितिका शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है और बारहवीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में गिरिडीह जिला टॉपर भी रह चुकी हैं। चयन के बाद रितिका ने कहा कि वह डॉक्टर बनकर जरुरतमंदों की सेवा करना चाहती हैं। वहीं बेटी की इस उपलब्धि पर पिता रामचंद्र महतो और मां रीना कुमारी ने खुशी व्यक्त करते हुए उसकी कड़ी मेहनत और लगन की सराहना की है। रितिका की इस सफलता पर गांव सहित पूरे बगोदर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।फोटो 04 जीआ...