Gridih News: नींद में सो रहे किसान परिवार के घर में लगी आग
गिरडीह, जुलाई 29 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। ग्राम पंचायत बड़कीटांड़ में सोमवार देर रात गहरी नींद में सो रहे एक किसान परिवार के घर में भीषण आग लग गई। आग लगने से घर में सो रहे पांच सदस्य बाल-बाल बच गए, लेकिन मकान सहित लगभग चार लाख रुपये मूल्य की घरेलू संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार बेघर हो गया है और उसने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। जानकारी के अनुसार, बड़कीटांड़ निवासी महादेव महतो के पुत्र मैनेजर यादव रात को खाना खाकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खपरैल के मकान में सोये हुए थे। रात्रि के लगभग 12 बजे घर में सोये हुए परिवार को आग की तपिश महसूस होने लगी। तब लोगों की नींद खुली। घर में लगी भीषण आग को देखकर परिवार के सभी सदस्य किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। हल्ला सुनकर गांव के लोग जमा हो गए और आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.