Gridih News: निशा उपाध्याय के भक्ति गीतों पर खूब झूमे श्रद्धालु
गिरडीह, अगस्त 28 -- Gridih News: डुमरी। पंच मंदिर परिसर डुमरी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिन बुधवार की रात भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। भोजपुरी स्टार सह लोक गायिका निशा उपाध्याय के भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। उनके एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन डुमरी एसडीएम राजेंद्र गुप्ता, इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद और डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर किया। इसके बाद कलाकारों ने भगवान के भजनों की प्रस्तुति शुरू की। निशा उपाध्याय ने काली कमली वाला मेरा यार है, हारा हूं बाबा बस तुझपे भरोसा है, मरने वाला है भगवान, बचाने वाला है भगवान तथा दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं, संकट हरने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.