Gridih News: नियमित स्कूल आने और पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक
गिरडीह, अक्टूबर 17 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। करणपुरा पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय खंडोली में बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाने, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समता फेलो नवीन कुमार ने विद्यार्थियों के साथ संवाद कर उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय में नियमित रूप से अनुपस्थित रहनेवाले विद्यार्थियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ चर्चा कर विद्यालय से अनुपस्थित रहनेवाले बच्चों को प्रेरित करने तथा उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के उपायों पर विचार किया गया। नवीन कुमार ने कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को नियमित रूप से विद्यालय आकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.