Gridih News: निमियाघाट में शांति समिति की बैठक
गिरडीह, अगस्त 25 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। ईद-मिलाद-उन-नबी का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराने को लेकर सोमवार को निमियाघाट थाना में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में त्योहार को लेकर विधि व्यवस्था के संधारण पर चर्चा की गई। साथ ही त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। थाना प्रभारी सुमन कुमार ने कहा कि पर्व त्योहार हमें आपस में जोड़ने का काम करता है। हमें अपनी इस परंपरा को कायम रखना है। कहा कि पर्व के दौरान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। त्योहार 26 अगस्त को मनाया जाना है। बैठक में मुखिया जागेश्वर यादव, जमाल अंसारी, मुमताज अली, नारायण रविदास, मोहिउद्दीन अंसारी, अनवर अंसारी, इकबाल अंसारी, अब्दुल अंसारी, दीपक कुमार, सलीम अंसारी आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Kishanganj News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.