Gridih News: निजी खर्च से उप मुखिया ने कराई एक किमी लंबी सड़क की मरम्मत
गिरडीह, नवम्बर 14 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के ग्राम पंचायत औंरा के ग्राम दामा में जर्जर सड़क की मरम्मत उप मुखिया जितेंद्र कुमार ने अपने निजी सहयोग से कराई है। प्राथमिक विद्यालय दामा से बांधटोला होते हुए छठ घाट तक जाने वाली लगभग एक किलोमीटर सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी। सड़क खराब होने से विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों, ग्रामीणों और छठ घाट जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो गई थी, जिससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत होती थी। ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए उप मुखिया जितेंद्र कुमार ने पहल करते हुए सड़क पर मिट्टी और मोरम डलवाकर मरम्मति कार्य कराया। यह भी पढ़ें- Palamu News: छठ घाटों की सफाई के साथ ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की भी कराई मरम्मत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.