गिरडीह, जुलाई 11 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। निगम की साफ-सफाई व्यवस्था को ओर अधिक प्रभावी बनाने के लिए Freitag को नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुआ ने बैठक की। जिसमें शहर की स्वच्छता व्यवस्था, नियमित कचरा संग्रहण, वार्ड वार सफाई कार्यों की प्रगति, संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ शहर का निर्माण निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों और सफाई प्रभारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक वार्ड में नियमित व समयबद्ध सफाई कार्य सुनिश्चित करें। कहीं भी कचरे का अनावश्यक जमाव नहीं होने दें तथा शिकायतों का त्वरित निष्पादन करें। उन्होंने विशेष रूप से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, सार्वजनिक स्थल...